
लगातार पत्रकारिता की जीत: इटावा वन विभाग में बड़ी कार्रवाई, रेंजर व एसडीओ लाइन हाजिर
जनहित की पत्रकारिता रंग लाई, इटावा वन विभाग में गिरी गाज
विशाल समाचार की मुहिम सफल, वन विभाग में जवाबदेही तय होने लगी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा (उत्तर प्रदेश)। जनपद इटावा में वन विभाग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के मामलों को लेकर विशाल समाचार द्वारा लगातार प्रकाशित की जा रही खबरों का असर अब दिखाई देने लगा है। विभागीय स्तर पर हुई कार्रवाई के तहत संबंधित रेंजर एवं एसडीओ को लाइन हाजिर कर लखनऊ संबद्ध किए जाने की जानकारी सामने आई है।
गौरतलब है कि विशाल समाचार ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इटावा वन विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार पत्र द्वारा उठाए गए सवालों और प्रकाशित तथ्यों के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हुई तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की गई।
यह घटनाक्रम केवल एक विभागीय कार्रवाई नहीं, बल्कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित की पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे यह संदेश भी जाता है कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता व्यवस्था को जवाबदेह बनाने का सशक्त माध्यम है।
विशाल समाचार का उद्देश्य हमेशा से जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना रहा है। इसी प्रतिबद्धता के साथ समाचार पत्र आगे भी जनसमस्याओं, भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े मामलों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगा।
जनपद इटावा की जनता ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में विभागीय कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।
विशाल समाचार का संकल्प — “सत्य, साहस और जनहित की पत्रकारिता”।


