
आरक्षी भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने सोमवार को जनपद में व्यापक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले कंट्रोल रूम एवं कोषागार पहुंचकर वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।