इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जनपद में बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों में लगभग 25,632 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की चेकिंग, फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन सहित सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।

डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जरूरतमंद अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभयनारायण राय, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर/लाइन्स आयुषी सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button