इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

इटावा में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

इटावा में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने केकेडीसी डिग्री कॉलेज, जीजीआईसी, एसडी फील्ड इंटर कालेज, शिव नारायण इंटर कॉलेज, शोरावाल इंटर कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, पुलिस बल एवं अन्य कार्मिकों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों को सुगमता प्रदान करने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने पर विशेष बल दिया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप भर्ती परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराया जाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे परीक्षा की पवित्रता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button