
द बिशप्स स्कूल ने अपने नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर डॉ. साइरस एस. पूनावाला और श्री अदार सी. पूनावाला को सम्मानित किया
संस्थान से पढ़ाई करके अपना नाम कमाने वाले पूर्व छात्रों को नए शैक्षणिक भवन में उनके सहयोग और संस्थान के साथ हमेशा जुड़े रहने के लिए सम्मानित किया गया
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : पुणे के कैंप में स्थित द बिशप्स स्कूल ने मंगलवार, 9 जून, 2026 को अपने पुणे परिसर में नए शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया। स्कूल के पूर्व-छात्र, डॉ. साइरस एस. पूनावाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
स्कूल के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कैंप परिसर के छात्रों को पढ़ने के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस नए भवन का निर्माण किया गया है। पुणे छावनी बोर्ड से शैक्षणिक भवन को नया रूप देने व उसका विस्तार करने से संबंधित आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद यह परियोजना शुरू की गई थी।

इस नए भवन के निर्माण में संस्थान के जाने-माने पूर्व छात्र, डॉ. साइरस एस. पूनावाला और श्री अदार सी. पूनावाला ने अपना सहयोग दिया है, और उन्होंने द बिशप्स स्कूल के साथ लगातार जुड़े रहकर संस्थान के विकास में हमेशा अपना योगदान दिया है।
कार्यक्रम के दौरान, द बिशप्स एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री रूडोल्फ वूडमैन तथा शासी निकाय के सदस्यों ने डॉ.साइरस एस. पूनावाला और मिस्टर श्री सी. पूनावाला को नए भवन के निर्माण में उनके योगदान और द बिशप्स स्कूल के साथ लगातार जुड़े रहने के लिए चांदी के स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।
इससे पहले भी स्कूल ने डॉ. साइरस एस. पूनावाला के सम्मान में अपने परिसर में एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण उनके नाम पर किया है, जो संस्थान के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव और इसके विकास में उनके सहयोग का प्रतीक है।
द बिशप्स स्कूल की स्थापना वर्ष 1864 में हुई थी, जो पिछले 160 से ज़्यादा सालों से पुणे के शैक्षणिक माहौल का हिस्सा रहा है। इस नए भवन के बनने से स्कूल की सुविधाएं और बढ़ गई हैं, ऐसे जाहिर है कि यह स्कूल अपने छात्रों को पढ़ाई-लिखाई का बेहतर माहौल देने पर लगातार ध्यान देता है।

इस समारोह में द बिशप्स एजुकेशन सोसाइटी के सदस्यों, स्कूल की लीडरशिप टीम, आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों,पूर्व छात्रों, पुणे छावनी बोर्ड और भारतीय सेना के प्रतिनिधियों, पीटीए के सदस्यों, पूर्व कर्मचारियों, शुभचिंतकों,छात्रों और द बिशप्स स्कूल की तीनों शाखाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं मानद सचिव श्री शेन मैक्फर्सन ने सभी उपस्थित अतिथियों के स्वागत में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बाइबल पढ़ी गई, छात्रों की गायक मंडली ने अपनी प्रस्तुति दी, सभी का शुक्रिया अदा किया और प्रार्थना की गई, और फिर द बिशप्स एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री रुडोल्फ वुडमैन और डॉ.साइरस एस. पूनावाला ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम के आखिर में स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया, सीनियर स्कूल की हेडमिस्ट्रेस सुश्री मयूरा बारसे ने सबसे प्रति आभार प्रकट करते हुए अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया, और नए भवन के उद्घाटन के बाद सभी मेहमानों का सौहार्दपूर्ण मिलन हुआ और सभी ने चाय-नाश्ते का आनंद लिया।


