उत्तर प्रदेशअपराधऔरैया

औरैया: पुलिस ने एआई से यूनिफॉर्म फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

औरैया: पुलिस ने एआई से यूनिफॉर्म फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,— थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने एआई तकनीक की मदद से पुलिस यूनिफॉर्म में फोटो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और पुलिस की छवि को प्रभावित करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी पर आरोप है कि उसने एआई से पुलिस की वर्दी में फर्जी तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र अनिल श्रीवास्तव, निवासी मोहल्ला नारायणपुर, थाना कोतवाली औरैया, उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नियमानुसार विधिक कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार एवं आरक्षी संजीव कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button