इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लक्ष्य पूर्ति व प्रगति तेज करने के निर्देश

इटावा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लक्ष्य पूर्ति व प्रगति तेज करने के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित वीसी रूम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूपीनेडा, विद्युत विभाग, लीड बैंक, पंचायतीराज विभाग, जीनस कम्पनी के प्रतिनिधि एवं जनपद में कार्यरत वेण्डरों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान परियोजना अधिकारी यूपीनेडा द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के लिए निर्धारित 10611 लक्ष्य के सापेक्ष 8325 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वहीं जून 2026 तक के निर्धारित 5872 लक्ष्य के मुकाबले 5459 संयंत्रों की स्थापना पूरी की जा चुकी है, जो लगभग 93 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाती है। अब तक 4793 उपभोक्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त हो चुका है, जबकि शेष प्रक्रियाधीन है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक ऋण से संबंधित 890 लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण के लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए। साथ ही स्मार्ट मीटर स्थापना, कॉन्फिगरेशन और बिल जनरेशन में आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्युत कनेक्शन निरीक्षण से जुड़ी 112 लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त वेण्डरों को निर्देश दिए गए कि बैंक ऋण से संबंधित 314 उपभोक्ताओं के यहां शीघ्र सोलर संयंत्र स्थापना कर डेटा पोर्टल पर तीन दिन के भीतर अपलोड किया जाए। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन और कैनोपी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button