इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए व्यापक आयोजन के निर्देश

इटावा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए व्यापक आयोजन के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, 11 जून 2026। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सभी कार्यक्रम समय से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा आमजन को योग के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा 6 बजे से 8 बजे तक निर्धारित समय में सभी गतिविधियां सम्पन्न कराई जाएं। नगर पालिका द्वारा प्रचार वाहनों पर बैनर एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से योग दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पद यात्रा का आयोजन किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विशेष रूप से महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि योग सप्ताह एवं योग दिवस के दौरान प्रतिभागियों की संख्या एवं फोटो का विवरण आयुष कवच ऐप एवं यूपी आयुष सोसायटी की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन 21 जून को कंपनी गार्डन में किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर योग प्रशिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

 

विद्यालयों में भी योग कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि आयोजन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button