उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया: पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से संवाद किया तथा सभी मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया जारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button