
जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों द्वारा जुमे की नमाज के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखते हुए लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। पुलिस की सतर्कता एवं प्रभावी व्यवस्था के चलते जनपद में शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।



