
सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखना, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना तथा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना है। जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वाहन जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। यह अभियान जिले में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जारी रहेगा।

