
महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रहीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।
पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना संकोच महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करें। जिले में महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

