इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति लापता, पुलिस ने मांगी जनसहयोग

इटावा निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति लापता, पुलिस ने मांगी जनसहयोग

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। थाना कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर निवासी रामलखन पुत्र रामचन्द्र राजपूत (50) बीते 11 जून 2026 की शाम घर से जसवंतनगर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

 

पुलिस के अनुसार रामलखन की उम्र लगभग 50 वर्ष, कद करीब 5 फीट 4 इंच, रंग गेहुँआ तथा शरीर दोहरा एवं मजबूत है। वह घर से निकलते समय स्लेटी रंग की चेकदार शर्ट और नीला पैंट पहने हुए थे। उनकी विशेष पहचान यह है कि वह एक हाथ से दिव्यांग हैं।

 

कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को रामलखन के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

संपर्क नंबर:

प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली इटावा – 9454403276

उप निरीक्षक सर्वेश कुमार (जांचकर्ता) – 9260919471

क्षेत्राधिकारी नगर, इटावा – 9454401445

पुलिस ने लोगों से सूचना को अधिक से अधिक साझा करने और गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button