प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस सख्त

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस सख्त

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध दस्तावेज और अन्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

 

पुलिस ने आम नागरिकों से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button