अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की मौत, चालक फरार

ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की मौत, चालक फरार

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गारमपुर निवासी प्रिंस (16) पुत्र स्व. शोबरन सिंह शनिवार सुबह अपनी बाइक से हरकुपुर गांव सरिया काटने वाला कटर देने जा रहा था। वह सदर बाजार स्थित ओम साईं बीच भंडार के पास इमली के निकट पहुंचा ही था कि बस स्टैंड चौराहे की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मृतक तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई सन्नी, छोटे भाई लवकुश, बहन नंदिनी तथा मां गंगा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button