प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर उतारने के मद्देनजर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर उतारने के मद्देनजर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

 

सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर उतारने के मद्देनजर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। कराए जा रहे कार्यों में पुरी पारदर्शिता हो साथ ही विहित गुणवत्ता एवं तय विशिष्टियों के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित करें ताकि आम-आवाम लाभान्वित हो सके।

 

उक्त बात स्थानीय सांसद -सह- अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा)श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने दिशा की बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा के क्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि *योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करें*

 

इसके पूर्व जिलाधिकारी सीतामढ़ी के द्वारा अध्यक्ष महोदय एवं माननीया सांसद शिवहर को एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित अन्य जन- प्रतिनिधियों का स्वागत पौधा देकर किया गया।

 

बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा निर्देश दिया गया कि विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करना सुनिश्चित करें ताकि आम–आवाम को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।जहां शौचालय का निर्माण हो चुका है उसकी नियमित रूप से साफ सफाई हो।समय –समय पर उसका मेंटेनेंस कार्य कराया जाय।

वहीं सीतामढ़ी टाउन में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण की समीक्षा के क्रम में नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि एक पिंक सार्वजनिक शौचालय बनाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। निर्देश दिया गया कि शहर में इसकी संख्या बढ़ाई जाय। शहर में नियमित तौर पर साफ –सफाई कार्य को लेकर नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया।नगर आयुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि 36 टीपर की खरीदारी की जा रही है इसे कचरा उठाव और आसान हो जाएगा। निर्देश दिया गया कि शहर में नियमित तौर पर कचरा उठाया जाए साथ ही जल–जमाव से निजात पाने की दिशा में ठोस कदम उठाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में माननीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा इस बात को लेकर नाराजगी प्रकट की गई कि विकास के लिए जो योजनाएं लीं जाती हैं उनका अंचल अधिकारियों के द्वारा ससमय एनओसी प्राप्त नहीं हो पाता है। इससे कार्य में अनावश्यक विलंब होता है।इस पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों का एनओसी एक सप्ताह के अंदर दिलाई जाय।

 

बैठक में शौचालय निर्माण का बकाया भुगतान को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।

 

बैठक में माननीय अध्यक्ष के द्वारा

संभावित बाढ़ को लेकर निर्देशित किया गया कि संभावित बाढ़ से निपटने के मद्देनजर हर स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जाए।

 

अध्यक्ष महोदय के द्वारा पूर्व में आई बाढ़ के दौरान कार्यरत नाविकों के लंबित बकाया भुगतान का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

 

संभावित जल संकट को लेकर साथ ही कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि इस दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए ताकि आम जनों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ें।

 

कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार -प्रसार पंचायत एवं ग्राम स्तर पर करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो और उनको इसका लाभ मिल सके। निर्देश दिया गया कि किसानों के लिए निर्वाद्ध विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही खाद्य एवं बीज की उपलब्धता समय पर हो।

नल– जल योजना के समीक्षा के क्रम में उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि नल- जल योजना से संबंधित आम जनों की शिकायतों की निराकरण के मद्देनजर कार्रवाई करें।

 

वहीं, स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में चिकित्सीय व्यवस्था को और सुदृढ़ करें।

 

बैठक में माननीय अध्यक्ष द्वारा बरसात पूर्व सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि

सभी प्रमुख एवं ग्रामीण सड़कों का सर्वेक्षण कर क्षतिग्रस्त स्थलों की सूची तैयार कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जलजमाव की समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान कर नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई कराई जाए।

सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। पुल-पुलियों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।संबंधित विभागों के पदाधिकारी नियमित रूप से कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए।

कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं पदाधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

 

बैठक में इसके अतिरिक्त आईसीडीएस, उद्योग विभाग, कौशल विकास, स्वच्छता मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना—ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम,प्रधानमंत्री आवास योजना— शहरी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन,राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, एनएलआरएमपी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान से संबंधित चलाए जा रहे कार्यक्रमों इत्यादि की भी समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश माननीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा दिए गए।

 

बैठक में माननीया सांसद शिवहर श्रीमती लवली आनंद ,माननीय सदस्य बिहार विधान सभा श्री वंशीधर बृजवासी,माननीय विधायक सीतामढ़ी श्री सुनील कुमार पिंटू,माननीय विधायक रुन्नीसैदपुर पंकज मिश्रा, माननीय विधायक परिहार श्रीमती गायत्री देवी ,माननीय विधायक बथनाहा अनिल कुमार ,माननीय विधायक रीगा श्री बैद्यनाथ प्रसाद, माननीय विधायक बेलसंड श्री अमित कुमार , जिलाधिकारी रिची पांडेय,मेयर श्रीमती रौनक जहां परवेज, जिला परिषद अध्यक्ष अदिति कुमारी ,20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं श्री सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि, डीडीसी संदीप कुमार,एडीएम श्री संजीव कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button