प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, केंद्रों पर रही विशेष निगरानी

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, केंद्रों पर रही विशेष निगरानी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी। बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई। परीक्षा के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई।

 

परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।

 

पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा संचालन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button