इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता, जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनियमितता अथवा अनुचित गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button