प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिलाओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक प्राप्त आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही महिलाओं को उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक कानूनी सहायता एवं परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

पुलिस विभाग का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भरोसेमंद वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। इसी क्रम में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button