उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

प्रोजेक्ट “नई किरण” के अंतर्गत बिखरे परिवारों को पुनः एकजुट किया गया

प्रोजेक्ट “नई किरण” के अंतर्गत बिखरे परिवारों को पुनः एकजुट किया गया

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

संक्षिप्त विवरण:आज दिनांक 14.06.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट “नई किरण” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला थाना ककोर में कुल 60 प्रकरणों की फाइलें दायर की गईं, जिनमें से 22 परिवार ऐसे पाए गए जो आपसी वैचारिक मतभेद के कारण पिछले कुछ समय से अलग-अलग रह रहे थे तथा उनके पारिवारिक संबंध टूटने की कगार पर थे।

प्रोजेक्ट के अंतर्गत इन मामलों में काउंसलिंग कर पति-पत्नी के मध्य उत्पन्न मनमुटाव एवं पारिवारिक विवादों को समझा-बुझाकर दूर किया गया। इसके पश्चात सभी 22 दंपतियों को आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने के लिए राजी कर परिवारों को मिलाया गया।

समझाइश के बाद सभी परिवारों को सुखद वातावरण में विदा किया गया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार प्रोजेक्ट “नई किरण” के माध्यम से टूटते परिवारों को जोड़ने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने का प्रयास निरंतर जारी है।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट “नई किरण” से जुड़े अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button