
थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र रखने वाले एक अभियुक्त की गिरफ्तारी
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 जून 2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा कस्बा खानपुर कब्रिस्तान के सामने स्थित मुक्ति धाम के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 379/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम व पता:
नफीश उर्फ शंकरा पुत्र रसीद, निवासी कस्बा खानपुर, थाना व जिला औरैया, उम्र लगभग 25 वर्ष।
बरामदगी:
एक अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 330 रुपये नगद एवं एक लाइटर।
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, लूट, हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में कुल 29 अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली औरैया
उ0नि0 संजीव कुमार, थाना कोतवाली औरैया
का0 1177 विजेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली औरैया
का0 276 रवेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली औरैया



