
राज्य मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर जी “गुरू” ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया :केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता के तहत 03 दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का सदर ब्लॉक औरैया में राज्य मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर जी “गुरू” ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
मेले में लगे विभिन्न स्टालों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री जी द्वारा महिला एवं बाल कल्याण विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा 03 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट तथा दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। समूह की महिलाओं के स्टॉल पर पहुंचकर मंत्री जी द्वारा उनके द्वारा उत्पादित किए जा रहे उत्पादों, उनके उत्पादों की बिक्री तथा आय के संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनके उत्पादों का क्रय कर उनका उत्साह वर्धन किया गया तत्पश्चात बेसिक शिक्षा के स्टॉल पर पहुंचकर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा- मिडडे मिल, पाठय- पुस्तक वितरण तथा यूनिफॉर्म वितरण आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी।
तत्पश्चात मंत्री जी द्वारा कृषि विभाग के स्टाल में पहुंचकर कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं क्रियाकलापों की जानकारी लेते हुए जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार- प्रसार कराया जाए जिससे कृषकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिल सके और वह योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
मंत्री जी द्वारा पशुपालन विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्सधिकारी को निर्देश दिए कि लाभार्थियों के चयन में सतर्कता बरतते हुए पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि अभी तक मेले में लगभग 50 से अधिक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी है।
तत्पश्चात स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का मंत्री द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आमजन को परामर्श के साथ-साथ दवाओं का भी वितरण किया जा रहा है साथ ही आगंतुकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है उक्त के अतिरिक्त विभिन्न विभागों यथा- समाज कल्याण, रोजगार, श्रम, सेवायोजन आदि विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर लाभार्थी परक योजनाओं के पंजीकरण की भी व्यवस्था की गयी है जहां लाभार्थी श्रम कार्ड, सेवायोजन पंजीयन आदि के लिए अपना पंजीकरण करा रहे थे।
उक्त अवसर पर सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी व पार्टी के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिकों सहित अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।



