उत्तर प्रदेशऔरैयाशिक्षा

औरैया: परीक्षा केंद्र का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए निर्देश

औरैया: परीक्षा केंद्र का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए निर्देश

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा के अंतर्गत जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आज जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे परीक्षा सुचारू, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हो सके।

इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button