उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

“मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कलेक्ट्रेट में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न”

“मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कलेक्ट्रेट में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न”

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया: आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा अपील की गई कि त्योहार को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाया जाए। साथ ही सभी से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सूचनाओं से सतर्क रहने का आग्रह किया गया।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button