Uncategorized

विधानसभा अध्यक्ष के लिये विजय कुमार सिन्हा के नाम पर लगी मुहर!

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट !

काफी मंथन के बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिये विजय कुमार सिन्हा का नाम भाजपा ने फाइनल कर दिया है।
विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से विधायक हैं, और इससे पहले की नीतीश सरकार कैबिनेट में श्रम संसाधन ,और कौशल विकास मंत्री के रूप में अच्छा काम कर चुके हैं, बताया जाता है कि भाजपा में आज भी सुशील मोदी ही निर्णय ले रहे हैं और यही कारण है कि सुशील मोदी की अनुसंशा पर तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी को डिप्टी सी एम बनाने में सफल रहे। दोनो डिप्टी सी एम सुशील मोदी के करीबी माने जाते हैं, तो विजय कुमार सिन्हा भी सुशील मोदी और मंगल पांडेय के करीबी हैं।
दरअसल बिहार कैबिनेट में हर पद जातीय समीकरण के अधीन है, इससे पहले भूमिहार समाज से आने वाले विजय कुमार चौधरी विधानसभा अध्यक्ष थे , तो फिर एक बार सवर्णों को गोलबंद करने के भूमिहार समाज से आने वाले विजय कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई गई है। इससे पहले नंद किशोर यादव के नाम की चर्चा तेज थी, पर करीबी सूत्रों की माने सोमवार की रात विजय कुमार सिन्हा के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी है।
विजय कुमार सिन्हा के करीबियों ने हुई बात के अनुसार आज नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है, और कल यानी बुधवार को श्री सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button