
जनपद न्यायालय में रक्तदान शिविर आयोजित, 13 लोगों ने किया रक्तदान
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा,उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष रजत सिंह जैन के आदेश पर आज जनपद न्यायालय इटावा के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के तत्वावधान एवं जिला अस्पताल इटावा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 13 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


