
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
थाना सहायल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त कन्हैया पुत्र जयपाल सिंह यादव (उम्र 26 वर्ष), निवासी कासिमपुर खुशीपुरा, थाना दादौं, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बलेपुरवा मोड़, दिबियापुर–बेला रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम:प्रभारी निरीक्षक विनोद राजपूत, थाना सहायल
उपनिरीक्षक राजीव कुमार, थाना सहायल
कांस्टेबल 914 सुधीर कुमार, थाना सहायल
कांस्टेबल 272 मनोज कुमार, थाना सहायल

