
जिला मुख्यालय में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, 300 लोगों ने किया योगाभ्यास
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान: औरैया, उत्तर प्रदेश
जिला मुख्यालय परिसर, ककोर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” के तहत आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं रोगमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।
मास्टर योग ट्रेनर शशिराज सेठ ने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, ताड़ासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


