औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

त्यौहारों में कोई भी नई प्रथा न करें आरंभ, आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए त्यौहार।जिलाधिकारी

त्यौहारों में कोई भी नई प्रथा न करें आरंभ, आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए त्यौहार।-जिलाधिकारी

 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया  आगामी त्योहार मुहर्रम को द्रष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी ताजियादारों से अपेक्षा व्यक्त की, कि वह किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न करें तथा निर्धारित मार्ग से ही होकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे। जिलाधिकारी ने ताजियादारों तथा ताजिया कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए कि जलूस के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से जो भी कंटेंट चलाए जाएं उन्हें पीस कमेटी के माध्यम से अनुमोदित कराने के उपरांत ही प्रयोग किए जाएं और उसमें किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन न किया जाए साथ ही यह भी कहा की ताजिया रखने के लिए पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही रखा जाए और उसकी अनुमति भी प्राप्त कर ली जाए।

जिलाधिकारी ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए कि डीजे संचालकों को नोटिस निर्गत कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ध्वनि नियंत्रित रहे। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशाषी अभियंता नगर पालिका/ नगर पंचायत तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जलूस मार्ग पर साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विद्युत विभाग, वन विभाग के साथ समन्वय कर जलूस मार्ग का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि जलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यदि आवश्यक हो तो उसका समय पूर्व ही निस्तारण करा लिया जाए उसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जलूस के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाए साथ ही जलूस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चिन्हित कर लिया जाए। जिलाधिकारी द्वारा ताजिया कमेटी तथा ताजियादारों से अपेक्षा व्यक्ति की गयी कि पूर्व में गठित घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए वह ताजिया की ऊंचाई सीमित रखें तथा अपने-अपने वॉलिंटियर्स की भी सूची दे, दें जो जलूस के दौरान निर्धारित क्रम बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, समस्त थानाध्यक्ष सहित विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरु व प्रतिष्ठित नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button