
बी.डी नियंत्रण कार्यालय के तत्वावधान मे सिविल सर्जन, सीतामढ़ी डा अखिलेश कुमार की अध्यक्षता एक मे एक उनमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी में आज समाहरणालय स्थित ‘परिचर्चा भवन ‘मे जे ई/मस्तिष्क ज्वर को लेकर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षकों के लिए जिला भी बी डी नियंत्रण कार्यालय के तत्वावधान मे सिविल सर्जन, सीतामढ़ी डा अखिलेश कुमार की अध्यक्षता एक मे एक उनमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भी बी डी नियंत्रण पदाधिकारी,डा रवीन्द्र कुमार यादव और समेकित बाल विकास परियोजना की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , श्रीमति निशिकांत ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने मस्तिष्क ज्वर नियंत्रण एवं बचाव मे आँगन बाडी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम बताते हुए क्षेत्र मे उनकी सक्रिय भागेदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निदेश दिए की वे सभी संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपने अपने क्षेत्र मे व्यापक जन जागरूकता फैलायेंगे और प्राथमिक उपचार मे सहयोग करेंगी।
डा रवीन्द्र कुमार यादव ने दृश्य-श्रव्य माध्यम से मस्तिष्क ज्वर के बारे मे व्यापक जानकारी दी ।सिविल सर्जन डा अखिलेश कुमार ने मस्तिष्क ज्वर रोकथाम मे सभी आँगनबाडी से बढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उन्हें सदर अस्पताल स्थित ‘ पोषण पुनर्वास केंद्र ‘ मे भेजने की अपील की ।
डा यादव ने बताया की सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर पैरासिटामोल और ‘ओ आर एस ‘उपलब्ध कराए जा चुके है। जरूरत उनके सही उपयोगिता सुनिश्चित करने की । सभी बच्चों को भरपेट प्रोटीन युक्त भोजन दिए जायें और रात मे कोई भी बच्चा भूखे न सोए। इस निमित्त जिला मे चलाये जा रहे प्रचार प्रसार वाहन का कार्यक्रम साझा करते हुए संध्या चौपाल मे अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का दायित्व भी महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया गया।
कार्यशाला मे सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , महिला पर्यवेक्षिका, भीडीसीओ, भी बी डी एस, एफ एल ए, डी ई ओ, व पीरामल फाउन्डेशन के पदाधिकारियों ने भाग लिए।



