
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है।


