प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान और शपथ कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान और शपथ कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज :. मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुगावन कुरमियान में जागरूकता कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य हीरामणि प्रजापति ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button