इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत “नारी गौरव गैलरी” प्रतिमाओं का अनावरण  विकास भवन परिसर में किया गया।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत “नारी गौरव गैलरी” प्रतिमाओं का अनावरण  विकास भवन परिसर में किया गया।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा – जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि आज दिनांक 19 जून, 2026 को बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत “नारी गौरव गैलरी” प्रतिमाओं का अनावरण श्रीमती सरिता भदौरिया, विधायक इटावा के करकमलो द्वारा विकास भवन परिसर में किया गया। उक्त कार्यक्रम श्री अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी , श्री विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी इटावा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी महोदय व जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त नारी गौरव गैलरी के अनावरण का मुख्य उद्देश्य बेटियो को उनके सुनहरे भविष्य की ओर प्रेरित किया जा सके तथा विभाग द्वारा उपस्थित जन समूह को उ०प्र० सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देने, घरेलू हिंसा से महिलाओं को सुरक्षित करना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक आर्थिक सशक्तीकरण से नारी सशक्तीकरण की ओर बढने के लिये, महिलाओं का लैगिंक उत्पीडन अधिनियम-2013 की धारा-4 के अन्तर्गत दिये गये प्रावधानों के अनुसार महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन रोकने के लिए प्रेरित किया गया तथा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा विभागीय योजनाओं के पेम्पलेट आदि का वितरण कराये गये।

जिला प्रोबेशन कार्यालय से श्री अक्षय वर्मा, कनिष्ठ सहायक, श्री सोहन गुप्ता संरक्षण अधिकारी, श्री अशफाक अहमद आंकड़ा विश्लेषक, श्री मुकीम अंसारी उर्दू अनुवादक, श्री अमित कुमार कम्प्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क, श्रीमती सरबरी बेगम, श्रीमती बीनू चौहान, श्री गौरव कुमार, श्री संजीव कुमार व श्री योगेन्द्र कुमार व कार्यालय उपायुक्त स्वतः रोजगार से श्री सूर्य नारायण पाण्डेय डी०एम०एम० आदि ने प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button