उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

जनपद में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन, अधिकारियों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

जनपद में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन, अधिकारियों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया  जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। विकास खंड बिधूना के तहसील परिसर स्थित एसडीएम आवास में योग प्रशिक्षक प्रशंसा कुमारी, नितिन कुमार एवं अजय कुमार द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारी गण एवं अन्य उपस्थित लोगों को नियमित योगाभ्यास का अभ्यास कराया गया। तहसील अजीतमल में योग प्रशिक्षक मोहिनी पांडे एवं सुशील कुमार द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अजीतमल गरिमा सोनकिया, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नितिन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शहर कोतवाली परिसर में योग प्रशिक्षक रीता चंदेरिया द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें एसओ जितेंद्र तिवारी सहित पुलिसकर्मियों एवं अन्य योगाभ्यासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसी क्रम में जनपद के मास्टर ट्रेनर योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ द्वारा शहीद पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ‘विचित्र पहल’ संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। साथ ही ब्रह्मा कुमारी बहन पूनम ने आध्यात्मिक ज्ञान का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा व सहायक योग प्रशिक्षक उत्कर्ष सिंह भी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम अनेक रोगों से बच सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवीन ने कहा कि “योग शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है। सभी नागरिकों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button