उत्तर प्रदेशआगरा

सादाबाद-रसीदपुर मार्ग पर बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

सादाबाद-रसीदपुर मार्ग पर बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सादाबाद हाथरस यूपी

सादाबाद । सादाबाद-रसीदपुर मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया, जब चलते ट्रैक्टर का बीच से हिस्सा टूट गया और ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर सड़क पर चल रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी या अधिक भार के कारण उसका अगला और पिछला हिस्सा अलग हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित कर लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

 

घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रैक्टर तेज गति में होता या आसपास अधिक वाहन होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

सूचना मिलने पर संबंधित लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button