इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

नीट (यूजी)-2026 री-एग्जाम को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

नीट (यूजी)-2026 री-एग्जाम को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। नीट (यूजी)-2026 री-एग्जाम परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन सहित सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रकार की नकल, अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button