इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, व्यापारी संगठनों व कोचिंग संचालकों के साथ हुई बैठक

अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, व्यापारी संगठनों व कोचिंग संचालकों के साथ हुई बैठक

रिपोर्ट :शिवराज सिंह राजपूत 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । लखनऊ में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के मद्देनजर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में व्यापारी संगठनों एवं कोचिंग संस्थान संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्नि सुरक्षा, व्यापारिक समस्याओं तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न व्यापारी संगठनों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि लखनऊ की घटना अत्यंत दुखद और गंभीर है तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल एवं शॉपिंग प्लाजा संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि अधिकांश अग्निकांड विद्युत शॉर्ट सर्किट एवं ओवरलोडिंग के कारण होते हैं। इसलिए गुणवत्तापूर्ण विद्युत तारों, एमसीबी एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जाए तथा विद्युत व्यवस्था की नियमित जांच कराई जाए। भवनों में क्षमता से अधिक लोगों की मौजूदगी न हो और पर्याप्त संख्या में सुरक्षित निकास द्वार उपलब्ध रहें।

जिलाधिकारी ने दुकानों एवं गोदामों में दीपक, अगरबत्ती और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं के उपयोग से बचने की सलाह देते हुए सभी प्रतिष्ठानों में फायर हाइड्रेंट, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी लाइट तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जन-जागरूकता अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी कोचिंग संस्थानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने, बेसमेंट में अनावश्यक भीड़ न जुटने देने तथा विद्यार्थियों एवं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button