उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया । मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा मोहल्ला पढ़िन दरवाजा स्थित बड़ी माता मंदिर परिसर में चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम आदि का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने और साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।

इसके अलावा महिला संबंधी अपराधों, कानूनी अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button