प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान :सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित होने वाली जन शिकायत सुनवाई के क्रम में गुरुवार को भी लोगों की शिकायतें सुनी गईं।

 

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

 

पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के लिए जन शिकायत सुनवाई की व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button