
कोस्मो कन्ज्यूमर ने पुणे में पहले 4सी कोस्मो कार केयर सेंटर के लॉन्च के साथ किया ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट मौजूदगी का विस्तार
रिपोर्ट: विशाल सिंह
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे,: कोस्मो फर्स्ट लिमिटेड के कन्ज़्यूमर फेसिंग वर्टिकल कोस्मो कन्ज्यूमर ने आज पुणे में अपना पहला 4 सी कोस्मो कार केयर सेंटर लॉन्च करने की घोषणा की। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने ऑर्गनाइज़्ड व्हीकल प्रोटेक्शन और कार केयर सर्विस के क्षेत्र में विस्तार किया है। पुणे के मजबूत ऑटोमोटिव इकोसिस्टम को देखते हुए इसे लॉन्च मार्केट के रूप में चुना गया है क्योंकि शहर में प्रीमियम कारों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच ग्राहक अपने वाहन के लिए सुरक्षा के समाधानों को तेज़ी से अपना रहे हैं।
कंपनी के ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट पोर्टफोलियो को मिले शानदार रिस्पॉन्स को मद्देनज़र रखते हुए यह लॉन्च किया गया, गौरतलब है कि इस पोर्टफोलियो में कोस्मो पीपीएफ पेंट प्रोटेक्शन फिल्में, कोस्मो सनशील्ड विंडो फिल्में और कोस्मो गार्ड कोटिंग्स एवं कम्पाउन्ड्स शामिल हैं। विंडो फिल्मों के 75 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटरों और पेंट प्रोटेक्शन फिल्मों के 40 डिस्ट्रीब्यूटरों के बढ़ते राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के चलते वित्तीय वर्ष 26 में बिज़नेस ने रु 23 करोड़ का राजस्व दर्ज किया।

नया 4सी सेंटर, कोस्मो कन्ज़्यूमर की उन योजनाओं का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी प्रोडक्ट इनोवेशन, डिस्ट्रीब्यूशन के विस्तार, सर्विस क्षमता एवं और कस्टमर एंगेजमेंट के ज़रिए ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी मज़बूत करना चाहती है। आज के दौर में कार के मालिक ऐसे समाधान चाहते हैं जो कार को आकर्षक एवं आरामदायक बनाएं और लंबे समय तक इसकी वैल्यू बनाए रखें। इसीलिए कंपनी तेज़ी से बढ़ रहे कार केयर और व्हीकल प्रोटेक्शन मार्केट में बड़े अवसरों पर ध्यान दे रही है।
इस अवसर पर कोस्मो फर्स्ट के ग्रुप सीईओ पंकज पोद्दार ने कहा, “कोस्मो फर्स्ट में, हम तेज़ी से बढ़ने वाले सेगमेंट्स की पहचान करके बिज़नेस बनाते रहे हैं। ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट भी ऐसा ही एक अवसर है। भारत में विंडो फ़िल्म का मार्केट तकरीबन रु1,000 करोड़ का है और पेंट प्रोटेक्शन फ़िल्म सेगमेंट हर साल लगभग 30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। ऐसे में अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट और भरोसेमंद सर्विस देने वाली ऑर्गनाइज़्ड कंपनियों के लिए विकास की अपार संभावनाएं हैं। हमारे पहले 4सी सेंटर का लॉंन्च इसी दिशा में एक अहम कदम है। हमने 4सी नेटवर्क को बढ़ाने और अपने ब्रांड्स – कॉस्मो पीपीएफ और कॉस्मो सनशील्ड – को मज़बूत बनाने के लिए लगभग रु20 करोड़ के निवेश की योजना बनाई है। आने वाले कुछ सालों में, हमारा लक्ष्य कोस्मो कन्ज्यूमर को व्हीकल प्रोटेक्शन और कार केयर सेगमेंट में एक अग्रणी कंपनी के रूप में स्थापित करना है।”
नया कोस्मो कार केयर सेंटर ग्राहकों को एक ही छत के नीचे कार की सुरक्षा और उसे बेहतर बनाने वाले कई तरह के समाधान उपलब्ध कराएगा, जिनमें ऑटोमोटिव विंडो फिल्म, पेंट प्रोटेक्शन फिल्म, कोटिंग, डिटेलिंग सॉल्यूशन और विशेष कार केयर सर्विस शामिल हैं। सेंटर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि इसमें प्रीमियम प्रोडक्ट के साथ-साथ प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन और सर्विस की विशेषज्ञता भी मिले, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए कोस्मो कन्ज्यूमर के बिज़नेस हेड, अभिनिश दास ने कहा, “हमारे पहले कोस्मो कार केयर सेंटर का लॉन्च हमारी ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट यात्रा में एक अहम पड़ाव है। पिछले एक साल में, हमने अपने प्रोडक्ट्स, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और इंस्टॉलर पार्टनरशिप के ज़रिए मज़बूत आधार तैयार किया है। 4सी के साथ, हम इन क्षमताओं को एक साथ ला रहे हैं ताकि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे कार की पूरी सुरक्षा और कार केयर का अनुभव मिल सके। हमने वित्तीय वर्ष 26-27 के दौरान पूरे भारत में लगभग 35 कोस्मो कार केयर सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, इससे प्रीमियम कार केयर सेंटरों का देशव्यापी नेटवर्क बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और मज़बूत होगी।”
पिछले साल के दौरान कोस्मो कन्ज़्यूमर ने कोस्मो सनशील्ड के तहत कार्बन पिगमेंट सीरीज़ और कोस्मो पीपीएफ के तहत चार नए वैरिएंट्स पेश करके अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मज़बूत बनाया है। कंपनी ने अपनी मार्केट पहुँच और ग्राहकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए देश भर में डिटेलिंग स्टूडियोज़ के साथ भी साझेदारी की है। आने वाले समय में कोस्मो कन्ज़्यूमर ने भारत के प्रमुख ऑटोमोटिव मार्केट में अपने 4सी मॉडल के विस्तार की योजना बनाई है। साथ ही, कंपनी देश के बढ़ते ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट उद्योग में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने के लिए मार्केटिंग में निवेश करने, अपने डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनर नेटवर्क को बढ़ाने, तथा लगातार इनोवेशन व नए ऑटोमोटिव केयर सॉल्युशन्स के माध्यम से अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत भी बनाएगी।

