पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सारथी के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सारथी के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे:  (विशाल सिंह): छत्रपति शाहू महाराज अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं मानव विकास संस्था (सारथी), पुणे की ओर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार, 26 जून 2026 को सुबह 11:30 बजे श्री गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच, पुणे में किया गया है।

 

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां भी शामिल होंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के परिश्रम का सम्मान करने के साथ-साथ भावी अभ्यर्थियों को प्रेरित करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

 

सारथी संस्था के अध्यक्ष अजित निंबाळकर, प्रबंध निदेशक महेश पाटील तथा संचालक मंडल की उपस्थिति में यह समारोह संपन्न होगा।

 

राज्य में प्रतियोगी परीक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस समारोह में नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील सारथी संस्था की निबंधक समीक्षा चंद्राकर ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button