
थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया।जनपद औरैया में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने थाना दिबियापुर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। थाना समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।



