उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 7 बिखरे परिवारों में हुआ समझौता, फिर साथ रहने को हुए राजी

प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 7 बिखरे परिवारों में हुआ समझौता, फिर साथ रहने को हुए राजी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को महिला थाना ककोर में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पारिवारिक विवादों से संबंधित कुल 35 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

काउंसलिंग के दौरान ऐसे 7 परिवार, जो आपसी वैचारिक मतभेद और पारिवारिक कलह के चलते लंबे समय से अलग रह रहे थे तथा साथ रहने को तैयार नहीं थे, उन्हें समझाइश देकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर कराया गया। दोनों पक्षों की सहमति से सभी सात परिवार दोबारा साथ रहने के लिए राजी हो गए।

समझौते के बाद सभी परिवारों को खुशी-खुशी उनके परिजनों के साथ विदा किया गया। पुलिस विभाग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट नई किरण के माध्यम से टूटते परिवारों को पुनः एकजुट कर सामाजिक समरसता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट नई किरण से जुड़े अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button