प्रशासनफ़िल्मसीतामढ़ी

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक मनाया गया “पंचायत विकास दिवस”।

′जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्वक मनाया गया “पंचायत विकास दिवस”।

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

डुमरा प्रखंड के मिश्रौलीया पंचायत के कार्यक्रम में विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग एवं मेथौरा पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जिलाधिकारी रिची पांडेय।

 

जिले के वरीय अधिकारियों ने पंचायतों में आयोजित “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम में लिया भाग

 

सरकार के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले “पंचायत विकास दिवस” के अंतर्गत आज दिनांक 28 जून 2026 को सीतामढ़ी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

 

इस क्रम में डुमरा प्रखंड के मिश्रौलीया पंचायत के कार्यक्रम में विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग पवन कुमार सिन्हा एवं मेथौरा पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडेय ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम सभा के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

 

इस क्रम में जिले के तमाम वरीय अधिकारियों ने भी पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि आज “पंचायत विकास दिवस” के अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। पंचायतें हमारे लोकतंत्र की आधारशिला हैं। गांवों के विकास से ही राज्य एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस आयोजित करने का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा, जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाया गया है। वार्ड स्तरीय निगरानी समितियों एवं स्थायी समितियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय एवं आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी संचालन एवं निगरानी की जा रही है। आज की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” है। हमारा विश्वास है कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही परिवार, समाज और पंचायत सशक्त होंगे। स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देना, महिला उद्यमिता, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) तथा ई-ग्राम स्वराज जैसे डिजिटल माध्यम पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को मजबूत कर रहे हैं। सीतामढ़ी जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता, मत्स्य आधारित आजीविका, डिजिटल पंचायत तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। आइए, पंचायत विकास दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि जनभागीदारी के माध्यम से सीतामढ़ी जिले की प्रत्येक पंचायत को स्वच्छ, स्वस्थ, आत्मनिर्भर, डिजिटल एवं महिला सशक्त पंचायत बनाएंगे।

इस अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक प्रसारण भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक जुड़े और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। पंचायत विकास दिवस के अंतर्गत स्थानीयकृत सतत विकास के नौ प्रमुख लक्ष्य—गरीब मुक्त एवं आजीविका उन्नत पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा युक्त पंचायत, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत तथा महिला हितैषी पंचायत—पर विशेष चर्चा की गई। आज के पंचायत विकास दिवस की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” रही, जिसके अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, सहभागिता एवं नेतृत्व को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button