प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विशेष ग्राम सभाओं में हो रहा जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

विशेष ग्राम सभाओं में हो रहा जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

जल संवर्धन कार्यों के मूल्यांकन और जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के लिए हो रही ग्राम सभाएं

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा : रीवा जिले की सभी ग्राम पंचायत में 19 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के समापन के लिए शासन के निर्देशों के अनुसार 25 जून से 30 जून तक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन ग्राम सभाओं में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया जा रहा है। जल कलश यात्रा और रैली निकालकर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। आमजनों को जल संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपद अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर कर्चुलियान विकासखंड की ग्राम पंचायत मनिकवार नंबर एक में रैली निकालकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। विशेष ग्राम सभा के शुभारंभ में 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

 

 

इसके बाद शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्यों की जानकारी दी गई। रायपुर कर्चुलियान विकासखंड में ही ग्राम पंचायत दुआरी, नवागांव और करारी में भी विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करके जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन किया गया। इसी तरह विकासखंड त्योंथर की ग्राम पंचायत गाड़रपुरवा में सरपंच, पंच तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में जल संरक्षण कार्यो की जानकारी दी गई तथा वृक्षारोपण के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए। इसी तरह सिरमौर विकासखंड की ग्राम पंचायत हटवा में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम पंचायत चौर, ग्राम पंचायत चौखंडी, ग्राम पंचायत उमरिया तथा अन्य ग्राम पंचायत में भी विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन किया जा रहा है। इन ग्राम सभा में सरपंच, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा आमजन शामिल हो रहे

हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button