
सीतामढ़ी में चौकीदारी परेड आयोजित, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार, 28 जून 2026 को चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर आसूचना संकलन, अपराध नियंत्रण तथा असामाजिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों से कहा कि वे संदिग्ध गतिविधियों, कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।


