राजीव खंडेलवाल होंगे वंदे भारतम के अम्बेसडर और होस्ट
o जाने-माने एक्टर और टेलीविज़न होस्ट राजीव खंडेलवाल को गौतम अदाणी की देशव्यापी उद्यमिता पहल वंदे भारतम का अम्बेसडर और होस्ट घोषित किया गया है।
o खंडेलवाल इस पहल का देश भर में पहुंचाएंगे और सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के इनोवेटर्स और उद्यमियों को पहचान दिलाने में मदद करेंगे।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
o टेलीविज़न, फ़िल्म और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर काम करने के अनुभव के साथ, खंडेलवाल इस प्रोग्राम में दर्शकों से जुड़ने की अपनी क्षमता और होस्टिंग का अनुभव ला रहे हैं। प्रोग्राम का समापन स्वतन्त्रता दिवस के आस-पास ग्रैंड फ़िनाले के साथ होगा।
पुणे, : भारत के बुनियादी स्तर के इनोवेटर्स और उद्यमियों की खोज के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी द्वारा शुरू की गई देशव्यापी पहल वंदे भारतम ने आज ऐलान किया कि जाने-माने एक्टर, टेलीविज़न होस्ट और उद्यमी श्री राजीव खंडेलवाल इसके अम्बेसडर और होस्ट होंगे।
होस्ट की भूमिका में, खंडेलवाल वंदे भारतम की यात्रा के खास पड़ावों को एंकर करेंगे, जहां फ़ाइनलिस्ट्स, मेंटर्स और उद्योग जगत के लीडरों के साथ बातचीत की जाएगी। इसका समापन स्वतंत्रता दिवस के आसपास अहमदाबाद में होने वाले नेशनल ग्रैंड फ़िनाले में होगा। अंबेसडर के तौर पर, वे इस पहल के मिशन को पूरे भारत में आगे बढ़ाएंगे, जिससे प्रतिभाशाली उद्यमियों को देश के पारंपरिक स्टार्ट-अप हब के दायरे से बढ़कर एक विशेष पहचान मिलेगी।
खंडेलवाल को टेलीविज़न, सिनेमा और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर अपने बेहतरीन काम तथा अपने करियर के दौरान कई लोकप्रिय रिएल्टी एवं टॉक शो होस्ट करने के लिए जाना जाता है। विभिन्न स्थानों के दर्शकों के साथ जुड़ने की काबिलियत, उन्हें ऐसे प्रोग्राम के लिए अनुकूल बनाती है, जो भारत के हर कोने से छोटे कस्बों, ग्रामीण इलाकों एवं वंचित इलाकों से प्रतिभाशाली उद्यमियों की तलाश करता है।
इस पहल का लॉन्च करते हुए श्री गौतम अदाणी ने कहा, ‘‘जब मैंने अपनी यात्रा की शुरूआत की, मेरे पास कुछ नहीं था। आज मैं जो कुछ भी हूं, मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे भारत की मिट्टी से ही मिला है। हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है कि लेकिन अवसर हमेशा देश के हर कोने तक नहीं पहुंचे हैं।’’
भारत ने दुनिया के सबसे बड़े स्टार्ट-अप इकोसिस्टम्स में से एक बनाया है, इसके बावजूद बहुत से संस्थापक कुछ मुट्ठी भर शहरों से ही उभरे हैं। वंदे भारतम के माध्यम से हम इनोवेटर्स, उद्यमियों एवं समस्या का समाधान करने वालों की तलाश करना चाहते हैं, जिनके आइडियाज़ को पहचाना जाना चाहिए, उन्हें आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी सहयोग एवं बड़ा मंच मिलना चाहिए। हम हर भारतीय कोे आगे आने और इस पहल में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिनमें कुछ करने का साहस है, जो कुछ नया रचने का मजबूत इरादा रखते हैं।’
इस पहल के साथ अपने एसोसिएशन के बारे में बात करते हुए श्री राजीव खंडेलवाल ने कहाः “मैंने अपने करियर का ज़्यादातर समय असाधारण कहानियों वाले लोगों से मिलते हुए बिताया है लेकिन वंदे भारतम अपने आप में अलग है। इसका उद्देश्य उन कहानियों को खोजना है, जिनके बारे में दुनिया अब तक नहीं जानती। किसी छोटे शहर या गाँव के इनोवेटर को पहचान दिलाने में मदद करने वाली आवाज़ बनना एक ऐसी ज़िम्मेदारी है, जिसे लेकर मैं सचमुच उत्साहित हूँ। मैं इन बदलावकर्ताओं से मिलने और देश को उनसे परिचित कराने के लिए उत्सुक हूँ।”
वंदे भारतम देश के सभी 36 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 800 से अधिक ज़िलों में इनोवेटर्स, उद्यमियों एवं बदलावकर्ताओं की तलाश कर रहा है। कई चरणों वाली प्रक्रिया के ज़रिए 75 फाइनलिस्ट चुने जाएंगे और उन्हें अहमदाबाद में एक खास प्रोग्राम के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रोग्राम में प्रतिभागियों को मेंटरशिप, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने तथा निवेशकों एवं बिज़नेस लीडर्स के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रोग्राम का समापन स्वतन्त्रता दिवस के आस-पास ग्रैंड फिनाले के साथ होगा।
वंदे भारतम के लिए आवेदन 24 जून को vandebharatam.org पर खुल चुके हैं।


