प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना परिसरों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। प्रत्येक मामले में पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन कर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाना तथा उनकी सुरक्षा एवं विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button