इटावाउत्तर प्रदेश

तहसील परिसर में पुरानी इमारत का लेंटर गिरा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

तहसील परिसर में पुरानी इमारत का लेंटर गिरा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। सदर तहसील परिसर में मंगलवार को पुरानी इमारत को ध्वस्त करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भवन की छत का लेंटर अचानक भरभराकर गिरने से दो मजदूर उसके मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, तहसील परिसर में स्थित जर्जर भवन को तोड़ने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दो मजदूर छत पर चढ़कर काम कर रहे थे। अचानक छत का लेंटर गिर गया और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

दोनों मजदूरों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मजदूर शोएब का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत काफी पुरानी थी और उसे गिराने का कार्य चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button