
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर मामलों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को उनकी शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।
एसएसपी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


